Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए देने होंगे 250...

वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए देने होंगे 250 रुपये ,अब श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रसाद।

वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए देने होंगे 250 रुपये ,अब श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रसाद।

वाराणसी :- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं को 250 रुपये ही देने होंगे। मंदिर
न्यास ने सुगम दर्शन के शुल्क में 50 रुपये की कमी की है। सुगम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर में
प्रसाद नहीं मिलेगाउनको प्रसाद के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। बाबा विश्वनाथ के मंदिर में सुगम दर्शन शुल्क की नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी गई है। इसमें से प्रसाद की अनिवार्यता को हटाया गया है। सुगम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब टिकट के साथ प्रसाद नहीं दिया जाएगा।

सुगम दर्शन के लिए इसमें पहले तीन सौ रुपये शुल्क था, इसमें 50 रुपये प्रसाद के भी शामिल थे। मंदिर में महाप्रसाद की व्यवस्था लागू हुई तो एक मत आया कि व्यक्ति को अधिक प्रसाद की जरूरत हो या फिर प्रसाद की आवश्यकता ना हो। इस तरह की परिस्थितियों के लिए प्रसाद की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

काशी विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन जैसा कोई कांसेप्ट नहीं है — मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं का समान स्वागत है। लोग लाइन में लगकर दर्शन करते हैं और उसके बाद भी धाम में बैठे रहते हैं। लंबे समय से यह मांग थी कि कुछ श्रद्धालुओं के पास समय कम होता है। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की गई है और उसके लिए टिकट का प्रावधान किया गया था।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !