Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनारमवल गाँव में सर्प दंश के कारण 8 वर्षीय बालक की मौत।

रमवल गाँव में सर्प दंश के कारण 8 वर्षीय बालक की मौत।

रमवल गाँव में सर्प दंश के कारण 8 वर्षीय बालक की मौत।

ज़मानिया :- स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवल गाँव में सोमवार की भोर में अपने घर में सोए किशोर छात्र नेहाल खान उम्र करीब आठ वर्ष की सर्प दंश के कारण मौत हो गयी।

फ़ोटो :- मौत के बाद रोते बिलखते घर की महिलाएं।

जिसके कारण परिजनों में कोहराम मच गया,जबकि इस घटना के चलते गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। और वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक किशोर नेहाल खान को आननफानन में सुपुर्देखाक कर दिया,पुत्र के मौत के बाद मां शहजादी खातून,पिता नूरेआलम उर्फ जोखन सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

मृतक किशोर के पिता नूरेआलम उर्फ जोखन ने बताया कि उनके चार पुत्र है,जिनमें मृतक नेहाल सबसे छोटा था,बताया कि वह गाँव के ही रमवल प्राथमिक विद्यालय के कक्षा तीन का छात्र था,बताया कि वह भोज‌न करने के बाद आराम करने कमरें में चला गया इसी दौरान उसकी जोर से चिल्लाने की आवाज आई।

बताया कि जब घर के अंदर उसकी मां व अन्य लोग भागकर कमरें में गये तो देखा कि एक जहरीले सर्प ने उसके शरीर के एक हिस्से को जकडे हुए है,बताया कि किसी तरह सर्प को वहाँ से डंडे से भगा वहीं उसे आननफानन में वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने देखते ही उसके पुत्र नेहाल खान को मृत घोषित कर दिया

पिता घर पर ही रहकर मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। वहीं इस घटना की जानकारी रमवल प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को हुई तो विद्यालय में शोक की लहर दौड पडी इसके बाद विद्यालय में एक शोकसभा आयोजित किया गया।

इसके उपरांत बीईओ अशोक कुमार गौतम के अनुमति पर विद्यालय को बंद कर दिया गया। इसके बाद सभी अध्यापक मृतक कक्षा तीन के छात्र रहे नेहाल खान के घर पहुंच शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी,अध्यापकों ने बताया कि मृत छात्र काफी चंचल व पढने में तेज था।

विद्यालय में आयोजित इस शोक सभा के अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश,कृष्णानन्द,खालिद अली , आशीष कुमार,अशोक कुमार शीला सिंह आदि मौजूद रहे।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गयी अगर सूचना देगें तो पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्यवाई करेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !