Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडीजीपी प्रशांत कुमार ने नागरिक पुलिस परीक्षा के दौरान केन्द्रों का किया...

डीजीपी प्रशांत कुमार ने नागरिक पुलिस परीक्षा के दौरान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने नागरिक पुलिस परीक्षा के दौरान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

लखनऊ -: यूपी पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा जारी है। प्रशासन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार खुद लखनऊ के गोमती नगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा और सुरक्षा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। केंद्र का जायजा लेकर निकले डीजीपी ने कहा कि पूरी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लगी है। किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा गड़बड़ी में लिप्त होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसटीएफ और इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियां परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में जुटी हैं। पेपर लीक को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !