हेतिमपुर सम्पर्क मार्ग पर झूल रहा विद्युत तार कर रहा है किसी ग्रामीण के मौत का इन्तज़ार ।
जमानिया- स्थानीय नगर क्षेत्र ग्राम हेतिमपुर के नटीनिया माँता मन्दिर के उत्तर दिशा की ओर स्थित सम्पर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के कारण झूल रहे विद्युत तार से कभी भी किसी ग्रामीण की मौत हो सकती है ।
फ़ोटो- हेतिमपुर के नटीनिया माँता मन्दिर के उत्तर दिशा की ओर स्थित सम्पर्क मार्ग पर झूलता एल टी विद्युत लाईन।
जानकरी के अनुसार हेतिमपुर के नटीनिया माँता मन्दिर के उत्तर दिशा की ओर स्थित सम्पर्क मार्ग पर कुछ वर्ष पूर्व विद्युत विभाग द्वारा करीब 300 मीटर दूरी तक विद्युत पोल लगवाया गया है। जिससे आज करीब सैकड़ो ग्रामीणों के घरों में विद्युत आपूर्ति हो रही है लेकिन वही एक वर्ष पूर्व खेत मे कार्य के दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मारकर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त कर दिया था।
वही करीब एक वर्ष से 100 मीटर दूरी तक विद्युत तार संपर्क मार्ग पर झूल रहा है। और वही विधुत विभाग के अधिकारी अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर आराम फरमा रहे हैं। बात दे कि 12 मार्च को ज़िले के महाहर धाम से 400मीटर दूर सुलेमापुर देवकली नहर मार्ग पर एच टी विद्युत तार यात्रियों से भरी बस के सम्पर्क में आ जाने से क़रीब दर्जनों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी थी।

