ट्यूबेल पाईप लाईन फटने कारण हज़ारों लीटर स्वच्छ जल हो रहा है बर्वाद।
जमानिया – क्षेत्र स्थित नगर पालिका कार्यालय के पश्चिम दिशा की तरह स्थित गली में ट्यूबेल पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रत्येक दिन हज़ारों लीटर स्वच्छ जल हो रहा है बर्वाद।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका कार्यालय जमानिया के ठीक बगल की गली में विभाग द्वारा संचालित ट्यूबेल की मुख्य पाईप लाईन हमेशा क्षतिग्रस्त होती रहेती है और जिस कारण स्वच्छ जल की बर्वादी ही नही बल्कि पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर के लोगो घरों तक दूषित जल भी पहुँच जा रहा है।
जहाँ एक तरफ़ सम्पूर्ण विश्व में स्वच्छ जल की समस्या एक विकराल रूप धारण कर ले इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जल की बर्वादी पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार अनेक प्रकार के उपाय प्रचार प्रसार को लेकर लाखों- करोङों खर्च कर रही है, लेकिन वहीं नगर पालिका कार्यालय जमानिया के अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या से बेखबर, है।
वहीं नगर के संजय, विवेक, लियाकत खा, तबरेज़, नीरज गुप्ता , खुर्शीद अंसारी, राहुल आदि लोगो ने बताया कि पूर्व नगर अध्यक्ष के कार्यकाल के समय से ही यह समस्या बनी है कितने अधिकारी आये और चले गए लेकिन यह समस्या जैसे के तैसे बानी है।

