गाजीपुर । करंडा क्षेत्र के चोचकपुर बाजार समेत अन्य स्थानों पर सरकारी आलाव की व्यवस्था से राहगीर कोसो दूर दिख रहे हैं। बाजार में इस समय बर्फीली हवाएं चल रही है और पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा है,वही करण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोचकपुर ग्राम सभा में सरकारी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

इस क्रम स्थानीय दुकानदार गजानन चौधरी ने बताया कि जहां पहले गंगाघाट वाले रास्ते,जीप स्टैंड,त्रिमुहानी पेट्रोल टंकी,व अन्य जगहों पर अलाव जलते थे,पर इस साल कोई सरकारी व्यवस्था नहीं किगई है,चंदन गुप्ता ने कहा कि हमलोग अपने द्वारा निजी व्यवस्था से लकङीयां जला कर राहगीर सहीत दुकान पर आने वाले लोगो को ठंड में आराम दे रहे है वही अन्य लोगों ने कहा कि हम सब लोग अपने अपने अलाव की व्यवस्था पर हैं, सरकारी अलाव के भरोसे पर नहीं!

