जमानिया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न् गांव में समाजसेवी ने करीब 550 कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

समाजसवी मनोज बाबा ने विधानसभा क्षेत्र के नगसर‚ गगरन‚ बभनौलिया‚ सूर्यभानपुर‚ दिलदारनगर‚ मिर्चा‚ सरहुला‚ देवैथा‚ करमहरी‚ खडैचा‚ असैचन्दपुर‚ अभईपुर‚ देवढी‚ रोहुणा‚ बरुइन‚ सब्बलपुर‚ ढढनी आदि गांव के मुसहर‚ मलिन बस्तीयों में कंबल बांटा । इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबो की मदद और सेवा ही सबसे बडा धर्म है। सभी को अपने आस पास रहने वाले लोगो का ख्याल रखना चाहिए तभी समाज तरक्की की राह में बढ़ेगा और देश आगे बढेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरत से अधिक यदि आपके पास कुछ है तो उसे गरीबो में वितरीर कर नजीर पेश करें। इस अवसर पर विरेन्द्र तिवारी‚ हरीशंकर सिंह‚ अशोक सिंह यादव‚ पिन्टू पाण्डेय‚ मोनू पाण्डेय‚ अरविन्द चौबे‚ राजू शर्मा‚ अवधेश पाण्डेय‚ पप्पू‚ कंदन‚ अखिलेश‚ शुभम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

