Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउत्तर वाहिनी मां गंगा के जल से रामलला का होगा जलाभिषेक

उत्तर वाहिनी मां गंगा के जल से रामलला का होगा जलाभिषेक

जमानिया। नगर के कस्बा बाजार स्थित महर्षि यमदग्नि की तपोस्थली उत्तर वाहिनी मां गंगा के तट से गंगा जल लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में वाहन अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति के तत्वधान में महर्षि यमदग्नि की तपोस्थली एवं भगवान परशुराम की जन्मस्थली स्थित गंगा तट से गंगा जल भर कर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने 11 श्रीराम भक्तों को तिलक लगाया और भगवा धर्म ध्वजा दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान जय श्री राम व परशुराम भगवान की जय का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण कर गंगाजल के साथ सभी भक्त रवाना हुए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कलतचंद बाबाजी‚ वैकटेश जायसवाल‚ सतीश वर्मा, दिलिप वर्मा, पप्पू चौधरी, विवेकानंद वर्मा, शशि शेखर उपाध्याय, गोविंद चौबे, सोनू जायसवाल, सोनल वर्मा, विक्कू चौरसिया, संदीप गुप्ता, सोनू वर्मा, रिंकू चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !