Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहोटल में मिला फंदे से लटकता युवक का शव

होटल में मिला फंदे से लटकता युवक का शव

गाजीपुर। वाराणसी में परेड कोठी क्षेत्र स्थित नंदनी पैलेस के कमरे में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला। नायलान की रस्सी के सहारे बने फंदे से लटके शव का निचला हिस्सा जमीन छू रहा था।

जानकारी के अनुसार सिगरा थाना पुलिस द्वारा युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था कि जीवन तंग आ गया हूं अब जीना नहीं चाहता हूं। आईटीबीपी में तैनात गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया उपरवार निवासी उमेश सिंह यादव (35) होटल नंदनी पैलेस में 31 दिसंबर की रात 9:12 बजे पहुंचा था। उसके साथ मिर्जापुर के नारायणपुर की रहने वाली एक महिला भी थी। तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर -304 में दोनों ठहरे हुए थे। सोमवार की सुबह 11:45 बजे महिला शोर मचाते हुए होटल के रिसेप्शन पर पहुंची। होटल के कर्मचारी को उसने उमेश की आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस आई और शव को फंदे से नीचे उतार कर युवक के परिजनों को सूचना दी।सिगरा थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार युवक तीन वर्ष से पत्नी से दूर था। महिला दो बच्चों की मां है और वर्ष 2016 से पति से अलग है। दोनों एक एप के माध्यम से मिले थे।और एक दूसरे के करीब आये थे। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है और उसके कार्यस्थल पर भी बात की गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है – राजू सिंह थानाध्यक्ष सिगरा वाराणसी

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !