गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करंडा ब्लाक अंतर्गत पुरैना ग्राम पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर उनकी पात्रता पूरी करने वाले ग्रामीणों से अपील कि और कहा की सभी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन आदि के बारे में भी जानकारी दी। इसी कड़ी में योजनाओं की जानकारी देने के एल ई डी वैन भी गांव में पहुंची थी। खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद राय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशीष दूबे, सचिव मनोज कुमार यादव, पशु चिकित्सक डॉ जनार्दन यादव समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद थे।

