Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसरकार की शुद्धि बुद्धी के लिए महायज्ञ कर जताया विरोध

सरकार की शुद्धि बुद्धी के लिए महायज्ञ कर जताया विरोध

गाजीपुर। पुरानी पेंशन को लेकर उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव के नेतृत्व मे कर्मचारियों ने रविवार को दोपहर 12 बजे से सरजू पाण्डेय पार्क मे महायज्ञ किया। सरकार की शुद्धि बुद्धी के लिए महायज्ञ कर विरोध जताते हुए राम लाल यादव ने बताया कि मौजूदा सरकार कर्मचारी हित में कार्य नही कर रही है ।

पुरानी पेंशन कर्मचारी का अधिकार होता है बल्कि रिटायर होने के बाद उनके बुढ़ापे का एक सहारा भी होता है । कर्मचारी अपना पूरा जीवन सरकार की और जनता की सेवा मे व्यतीत करने के बाद उसे पेंशन से वर्जित किया जाता है। जन प्रतिनिधि सासंद विधायक के पाच साल कार्य करने के बाद उनको पेंशन देने का प्रवधान आज भी चल रहा है। सरकार की ये दोहरी निति सही नही है। सरकार अगर कर्मचारीयो के हित मे पेशन नही देती है तो इनका खमियाजा आना वाले लोक सभा एव विधान सभा मे सरकार को भोगना पडेगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने शुद्धी बुद्धी यज्ञ के दौरान सरकार को चेताया कि इस यज्ञ के बाद अगर सरकार नही चेतती है तो कर्मचारी 10 दिसम्बर को दिल्ली राम लीला मैदान मे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप मे उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव, कर्मचारी नेता निर्भय कुमार सिह, मंत्री ईश्वर यादव, रगनाथ सिह, जे0पी0 यादव, हंसराज, पंकज, सुनीता यादव, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, गोरख कुमार यादव, अजय कुमार यादव, हरेराम यादव, हरेन्द्र कुमार, सुरेश, सुरेंद्र यादव, मनोज कुमार, सजय कुमार विशाल कुमार, आदि। अध्यक्षता नगीना यादव एव संचालन बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !