Tuesday, July 14, 2026
Homeसम्मानसहायक लोक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का...

सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के तियरी गाँव निवासी अधिवक्ता अनिल सिंह के बड़े पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने बिहार प्रान्त में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के पद पर चयनित होकर गॉव व क्षेत्र सहित जनपद का मान बढ़ाया।

 


लोक सेवा आयोग बिहार 2023 द्वारा आयोजित परीक्षा में अभिषेक कुमार सिंह ने अपने अथक प्रयास व परिश्रम से पहली बार में सफलता हासिल कर सभी के दिल में जगह बना ली। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिजनों में खुशी का ठिकाना न रहा तथा जानकारी होने पर शुभकामना देने के लिए शुभेच्छुओं का तांता लग गया। ज्ञात हो कि अभिषेक का प्राथमिक व इण्टर तक की शिक्षा पैतृक गॉव पर तथा उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई। 2015 से ही न्यायिक सेवा की तैयारी में जुटे रहे व काफी परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त हुआ। अभिषेक कुमार सिंह ने सफलता का श्रेय ईश्वर व माता-पिता को देते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी अभी जारी रहेगी तथा अगला लक्ष्य हायर जूडिशियरी का है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !