Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से हो रहा वसूली

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से हो रहा वसूली

गाजीपुर। मनिहारी विकास खंड के सौरी ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धांधली का खेल खुले आम खेला जा रहा है। इस योजना के संबंध में लाभार्थियों से पैसों की वसूली की जा रही है। वही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की माने तो ग्राम प्रधान अंबिका राम लाभार्थियों से 10-15 हजार रुपए की वसूली कर रहे है।

इस योजना में कुछ आवास लाभार्थियो का किश्त भी अभी पूरा नहीं हो पाया है।
इस संबंध में जब ग्राम प्रधान अंबिका राम से बात किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है जो विपक्षी है वहीं कर रहे हैं।
जहा एक तरफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नियमों को ताख पर रखकर एक बहुचर्चित योजना में धांधली का काम सौरी ग्राम पंचायत में किया जा रहा है।
बता दें कि आए दिन जनपद में लगातार ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली होती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। गरीब तबके के लोगों को आवास के नाम पर ठगा जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कानो तक जू नहीं रेंगती है।
आखिरकार अब देखना यह होगा कि डीएम आर्यका अखौरी इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !