Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज के सावित्री इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।

नन्दगंज के सावित्री इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।

नन्दगंज के सावित्री इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।

नंदगंज। सावित्री इंटरनेशनल स्कूल बरहपुर का वार्षिकोत्सव सोमवार को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के संस्थापक स्व० राणा प्रताप सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

फ़ोटो – सावित्री बालिका इंटर कालेज बरहपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने लोकगीत, भक्ति गीत, नृत्यगीत और एकांकी की प्रस्तुतियां करके वाहवाही लूटी। छोटे बच्चों द्वारा बसंत गीत, राजस्थानी गीत व शिव तांडव स्त्रोत सहित अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने स्व० राणा प्रताप सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राओं द्वारा राष्ट्रवाद से प्रेरित कार्यक्रम देखकर मन हर्षित हो उठा है। बच्चों में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से प्रस्तुत कार्यक्रमों के माध्यम से ही पुष्पित पल्लवित हो सकती है। कार्यक्रम की संयोजक संतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या सोनी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय सिंह सबलू, शिवप्रसाद सिंह, केदारनाथ सिंह, लालमणि सिंह, अरुण कुमार सिंह, डॉ. बी.के श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश सिंह, सुनील सिंह, बुलबुल सिंह, बीरु सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक लल्लन सिंह तथा प्रबंधक सावित्री सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !