Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बीएलओ व सुपरवाइजर का वेतन रुका

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बीएलओ व सुपरवाइजर का वेतन रुका

जमानिया। तहसील प्रांगण में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसमे फार्म संख्या 6, 7 कम फार्म प्राप्त होने के संबंध में एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने मंगलवार को सभी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजरो को कड़ी फटकार लगाते हुए दो सुपरवाइजर और 8 बीएलओ का वेतन रोक दिया।

वही शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
बता दे की आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन के संबंध में बैठक आयोजित में एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कितने फॉर्म 6, 7 व 8 प्राप्त हुए हैं, कितने आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं। इसकी समीक्षा की।चेतावनी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद भी लापरवाही की गई है तो निलंबन एवं वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई तय है। एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गुप्ता‚ खुर्शीद अहमद एवं 8 बीएलओ विनय कुमार राय‚ फूला देवी‚ सर्वजीत सिंह यादव‚ रेखा देवी‚ सावित्री देवी‚ गुलाब राम‚ रीता देवी‚ रीना भारती आदि का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाईजरों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। यदि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार‚ द्वारिका नाथ दूबे‚ अशोक कुमार‚ अजय यादव‚ मंतोष राय‚ विजय कुमार‚ विनय पाण्डेय‚ मंतोष सिंह‚ तौकीर हसन‚ नितिश यादव‚ विनीत सिंह‚ अमित कुमार आदि सहित बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !