Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबीएलओ व सुपरवाइजर के साथ हुई समीक्षा बैठक कार्य में लापरवाही बरतने...

बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ हुई समीक्षा बैठक कार्य में लापरवाही बरतने पर लगाई फटकार

जमानिया। तहसील प्रांगण में मंगलवार को तहसीलदार ने बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की और कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को फटकार लगाई तो वही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को बधाई दी। अनुपस्थित बीएलओ सुपरवाइजरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों में नए मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए कार्य करने को कहा । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र में कम से कम 10 नए मतदाता पंजीकृत करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर संबंधित पंचायतों में जाकर परिवार रजिस्टर की जांच करें, ताकि पात्र लोगों का पता लगाकर उन्हें मतदाता सूची में पंजीकृत किया जा सके। बीएलओ छूटे हुए अपंजीकृत मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें पंजीकृत करें। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग का वोटर हेल्पलाइन एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ–सुपरवाइजरों को बधाई दी और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ–सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने बैठक में अनुपस्थित बीएलओ–सुपरवाइजरो से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में निर्वाचन सहायक राहुल कुमार‚ आपदा बाबू विनय दूबे‚ द्वारिका नाथ दूबे‚ अशोक कुमार‚ अजय यादव‚ राज कुमार‚ मंतोष राय‚ विजय कुमार‚ सोनू शर्मा‚ विनय पाण्डेय‚ मंतोष सिंह‚ तौकीर हसन‚ नितिश यादव‚ विनीत सिंह‚ अमित कुमार आदि सहित बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !