Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरइराक में लगभग 90 किलोमीटर तक शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सहेड़ी...

इराक में लगभग 90 किलोमीटर तक शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सहेड़ी के दो चिकित्सकों ने कर्बला के धार्मिक यात्रा में तीसरे वर्ष भी लहराया तिरंगा।

इराक में लगभग 90 किलोमीटर तक शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सहेड़ी के दो चिकित्सकों ने कर्बला के धार्मिक यात्रा में तीसरे वर्ष भी लहराया तिरंगा।

नंदगंज- शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सहेड़ी के दो चिकित्सकों ने विगत तीन वर्षों से इराक में लगभग 90 किलोमीटर तिरंगा लहराते हुए पैदल चलकर धार्मिक यात्रा को पूरा किया।

फ़ोटो -: ईराक में  मोहम्‍मद साहब के नवासे इमाम हुसैन अली सलाम साहब के शहादत में नफज से कर्बला तक लगभग 90 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा में  तिरंगा लहराते हुए सहेड़ी के दो चिकित्‍सक डा० जफर इमाम और डा० सुहेल नैय्यर।

यह यात्रा मोहम्‍मद साहब के नवासे इमाम हुसैन अली सलाम साहब के शहादत पर नफज से कर्बला तक लगभग 90 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा होती है। जिसमे पूरे विश्‍व के इंसानियत परस्‍त लोग शामिल होते हैं।

जिसमे पूरे विश्‍व के इंसानियत परस्‍त लोग शामिल होते हैं। इसके सम्बन्ध में शम्‍मे गौसिया ग्रुप आफ मेडिकल कालेजेस के संस्‍थापक चेयरमैन डा० आजम कादरी ने बताया कि आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सहेड़ी के दो चिकित्‍सक डा० जफर इमाम और डा० सुहेल नैय्यर ने भारत का प्रतिनिधित्‍व करते हुए इस धार्मिक यात्रा में लगातार तीसरे वर्ष भी भाग लिया।

जहां पर पूरे विश्‍व के इंसानियत परस्‍त लोग भाग लेते हैं। दोनों चिकित्‍सकों ने पूरे यात्रा के दौरान बड़े शान से तिरंगा लहराया और कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है। दोनों चिकित्‍सकों ने मुल्‍क के विकास और शांति के लिए दुआ भी मांगी और इसके साथ ही अपने साथ ले गये जीवन रक्षक दवाईयों से यात्रा में शामिल लोगों की उपचार सेवा भी किया।

मेडिकल कालेज के निदेशक नैय्यर रिजवी ने बताया कि हमें अपने दोनों डाक्‍टरों पर गर्व है कि कर्बला में जाकर तिरंगा लेकर पूरे धार्मिक यात्रा को पूरा किया और सच्‍चा भारतीय होने का संदेश पूरी दुनिया को दिया। उन्होंने बताया कि इसमें डा० सुहेल नैयर हमारा पुत्र तथा डा० जफर इमाम हमारा दामाद है। ये दोनों विगत तीन वर्षों से कर्बला की इस 90 किमी की धार्मिक यात्रा में तिरंगा लेकर लहराते हुए जा रहें हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !