Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअधिवक्ताओं पर हुए बर्बरता को लेकर की गई बैठक व चर्चा

अधिवक्ताओं पर हुए बर्बरता को लेकर की गई बैठक व चर्चा

जमानियां। तहसील प्रांगण स्थित बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हापुड़ जनपद में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बरता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष बजरंगी यादव ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष अधिवक्ताओं को बिना किसी कारण के बर्बरतापूर्वक पिटाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों व अन्य दोषी अधिकारियों के विरूद्ध अब तक कोई शक्त कार्यवाही नही की गई है वही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किये जाने पर विचार विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से अधिवक्ताओं द्वारा जारी हड़ताल को जारी रखने पर समर्थन दिया। अधिवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान जरूरी है और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से ही यह संभव है। कहा कि जब तक अधिवक्ताओं कि मांग पूरी नहीं होती है तब तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। अधिवक्ताओं की हड़ताल रहने के कारण तहसील कोर्ट में न्यायिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर उदय नारायण सिंह‚ अशोक कुमार सिंह‚ रामजी राम‚ कमल कांत राय‚ मेराज हसन‚ फैसल होदा‚ काजी शकील‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ घनश्याम‚ रविप्रकाश‚ राम रतन जायसवाल‚ दिग्विजय तिवारी‚ नरेन्द्र राय‚ सुनील कुमार यादव‚ अशोक गुप्ता आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !