Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी की उपस्थिति में समस्त तहसील कार्मिकों ने ली शपथ

उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी की उपस्थिति में समस्त तहसील कार्मिकों ने ली शपथ

जमानियाँ (गाजीपुर)। शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गॉधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी की उपस्थिति में समस्त तहसील कार्मिकों ने शपथ लिया।

 


सदभावना समारोह में उपस्थित उपधिकारीगण द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगो के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण/साम्प्रदायिक सद्वभावना को बढ़ावा देने के बारे में प्रतिज्ञा ली गयी। कार्यक्रम के अन्त में शासन द्वारा प्रतिज्ञा (शपथ) लेने हेतु दिये गये वाक्यांशों को दोहराया गया और उसी अनुरूप कार्य करने की मंशा को मूर्तरूप दिये जाने हेतु आशा व्यक्त की गयी। इस दौरान तहसीलदार देवेन्द्र यादव सहित समस्त तहसीलकर्मी मौजूद रहे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !