जमानिया ज्ञानशिखा टाइम्स स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करजही मदनपुरा रोड से हौसला बुलंद चोरों ने रात के अंधेरे में घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाया और ले कर चंपत हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार अरविंद कुमार साहू पुत्र रामदुलारे साहू अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी UP 61AB 2223 प्रतिदिन की तरह गुरूवार की रात्रि भी लगभग 10 बजे को अपने घर के आगे खड़ी कर सोने चले गए वही मनबढ़ चोर ने बाहर के दरवाजे में कुंडी लगा दी। और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को सीसी फुटेज के अनुसार 1 बजकर 50 मिनट पर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए वही रात्रि करीब 2 बजे अरविंद कुमार साहू अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए उठे और दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे लेकिन दरवाजा चोरों द्वारा बाहर से बंद होने के कारण नहीं खुला फिर उनके बगल के पड़ोसी को फोन कर बाहर का दरवाजा खुलवाया गया दरवाजा खुलने पर अरविंद कुमार के होश उड़ गए दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो गायब थी।और आप को बता दे की इससे पहले भी दो चोरिया हो चुकी है लेकिन अभी तक चोर पुलिस के खेल में पुलिस को कामयाबी नहीं अब देखे क्या होता है स्कॉर्पियो के खोजबीन करने के बाद पता नही चला तब अरविंद कुमार ने इसकी लिखित तहरीर स्थानीय स्टेशन चौकी प्रभारी को दी ।
इस बाबत पूछे जाने पर स्टेशन चौकी प्रभारी सुनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

