Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशिक्षकों ने छात्राओं को भारत की अमूल्य माटी एवं तिरंगे के महत्व...

शिक्षकों ने छात्राओं को भारत की अमूल्य माटी एवं तिरंगे के महत्व को स्मरण कराया

शिक्षकों ने छात्राओं को भारत की अमूल्य माटी एवं तिरंगे के महत्व को स्मरण कराया।

नंदगंज -: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर,नंदगंज में मेरी माटी मेरा देश एवं घर घर तिरंगा अभियान

फ़ोटो – सावित्री बालिका इंटर कालेज बरहपुर,नंदगंज की छात्राओं द्वारा नंदगंज बाजार में निकाली गयी तिरंगा यात्रा।

इस क्रम में सोमवार को नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़, शादियाबाद मोड़, स्टेशन चौराहे तक विद्यालय की छात्राओं ने वंदेमातरम का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाला। मेरी माटी, मेरा देश एवं घर घर तिरंगा अभियान का आरंभ कलश भरी मिट्टी को हाथ में लेकर पंच-प्रण व शपथ लेकर हुई। तत्पश्चात मिट्टी के दीयों को भी प्रज्ज्वलित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या सोनी सिंह ने छात्राओं को माटी गीत का अर्थ एवं महत्व बताया। शिक्षकों द्वारा भारत की अमूल्य माटी व तिरंगे के महत्व का स्मरण कराया गया। देश भक्ति व राष्ट्र की माटी के प्रति कर्तव्य के बारे में छात्रों सहित समस्त स्टाफ को तत्पर रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर गीता सिंह, कुंती यादव, लल्लन सिंह, नवीन, दीपक, हरिशंकर सहित सभी शिक्षिका व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !