Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मृत शिवमूरत राजभर के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर...

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मृत शिवमूरत राजभर के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर भरी हुंकार।

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मृत शिवमूरत राजभर के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर भरी हुंकार।

गाज़ीपुर- समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में मरदह ब्लाक के बसपुर गांव जाकर गोली से हमले में मृत शिवमूरत राजभर के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने जनपद में आये दिन हो रही हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि‌ जनपद की कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। आमजन के जान माल की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।

अपराधी बेलगाम है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम नग्न तांडव कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बनी हुई है।
थाने और तहसील भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी योगी जी प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी बताकर खुद अपनी पीठ ठोंक रहे हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव , रविन्द्र प्रताप यादव,सदानंद यादव,एम एच खान,गौतम यादव, शशिकांत आदि शामिल थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !