Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ कोतवालीं मेंं महिला हैल्प डेस्क‚ सीसीटीएनएस कार्यालय का पुलिस अधीक्षक नें...

जमानियाँ कोतवालीं मेंं महिला हैल्प डेस्क‚ सीसीटीएनएस कार्यालय का पुलिस अधीक्षक नें किया शुभारम्भ

जमानियाँ कोतवालीं मेंं महिला हेेल्प डेस्क‚ सीसीटी एनएस कार्यालय को पुलिस अधीक्षक नें किया शुभारम्भ।

जमानियां– कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय‚ महिला हैल्प डेस्क‚ सीसीटीएनएस कार्यालय के सुंदरीकरण का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा उद्घाटन किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय शाम चार बजे कोतवाली पहुंचे वहा पुलिस के जवानों के साथ सलामी दी । और नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क‚ सीसीटीएनएस‚ प्रभारी निरीक्षक कार्यालय के जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण के उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चना किया।

और फीता काटकर अत्याधुनिक कार्यालय का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सरकार काफी संवेदनशील है। शासन की पहल का लाभ पीड़ित महिलाओं को मिल रहा है। उपस्थित लोगों को उन्होंने महिला हैल्प डेस्क संबंधित विभिन्न जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हेल्प लाइनों के अलावा महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत एक प्रभावी कदम है। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध तथा इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया ।

इस अवसर पर एसपीआरए‚ सीओ विधि भूषण मौर्य‚ प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी‚ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ रविन्द्र राय‚ राकेश राय‚ अनिल यादव‚ विकास सिंह आदि मौजूद रहे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !