Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश एवं...

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक।

गाजीपुर- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश (09 से 30 अगस्त एवं हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर विगत वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम  उल्लास एवं गरिमा के साथ प्रदेश के 5.25 करोड़ आवासित घरों/सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए प्रदेश में जनपद ने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया था।

सचिव, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गतवर्ष कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इस वर्ष भी जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से इस महोत्सव को सफल किया जाये।

ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाये।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को पूर्व की भांति निर्धारित दायित्व दिया जाये तथा उक्त दायित्वों के निर्वहन किया जाये। पुलिस विभाग के पब्लिक एड्रेस सिस्टम क्रियाशील रहे। दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2023 तक समस्त सरकारी भवनों में तिरंगा लाईटिंग करायी जाये।

समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उक्त आयोजन के सम्बन्ध में शासन से निर्गत निर्देशों का प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी पूर्ण रूप से पालन किया जाये।

ग्राम विकास विभाग/पंचायती राज विभाग/नगर विकास विभाग सुनिश्चित करें कि शत प्रतिशत अमृत सरोवरों पर झण्डा फहराया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ,परियोजना निदेशक ,सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !