Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाब्रम्हपुत्र मेल के सामने कूदकर 35 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

ब्रम्हपुत्र मेल के सामने कूदकर 35 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक पर ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2:50 बजे डाउन ब्रम्हपुत्र मेल के सामने कूदकर 35 वर्षीय महिला ने अपनी इहलीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।

 

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालनपुर निवासी विजयमल यादव की पुत्री चन्दा देवी (35) घर से अचानक दोपहर में निकली तथा रेलवे स्टेशन पर आकर डाउन प्लेटफार्म ओवर ब्रिज के पास खड़ी हो गई। डाउन ट्रैक पर आ रही ब्रम्हपुत्र मेल के नजदीक आते ही एकाएक ट्रैक पर जाकर सो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग अभी कुछ समझ ही पाते कि ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त किये तथा जीआरपी शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु कार्यवाई करने लगी। स्वजनों के अनुसार चन्दा की शादी 2005 में भदौरा ब्लाक के मिश्रवलिया गॉव के मुन्ना यादव से हुआ था। किसी बात को लेकर पति व पत्नी में नहीं बनी और आठ वर्ष बाद ही संबंध विच्छेद (डिवोर्स) हो गया था। तभी चन्दा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। घर से बाहर निकलने के बाद परिजन खोजते हुए स्टेशन पर पहुँचे तो शव को देखकर सन्न रह गये।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !