Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज के प्राथमिक विद्यालय में चोरी हुआ सामान गाँव के ही एक...

नन्दगंज के प्राथमिक विद्यालय में चोरी हुआ सामान गाँव के ही एक मकान से बरामद,पुलिस तीन को किया गिरफ्तार।

नन्दगंज के प्राथमिक विद्यालय में चोरी हुआ सामान गाँव के ही एक मकान से बरामद,पुलिस तीन को किया गिरफ्तार।

नन्दगंज- थाना क्षेत्र के पहुची उर्फ मदनही गांव में बबुरा गोसाई लोगो के पूरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात में चोरों ने स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर उसमे रखा एक विद्युत स्टेप लाईजर , 3 बोरी चावल , सिलेंडर सहित हजारो रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।इसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह स्कूल के प्रधानाध्यापक मानमेंद्र सिंह स्कूल पर पहुँचे तो देखा कि स्कूल का दरवाजा खुला हुआ है और कमरे में समान बिखरा हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने 112 न० पुलिस को दिया। प्रधानाध्यापक खोजबीन करते हुए गांव के ही लगभग 500 मीटर दूर एक मकान के सामने गेंहू और चावल गिरा हुआ मिलने पर प्रधानाचार्य ने बन्द मकान की खिड़की से देखा तो उसमें चोरी गया सारा सामान मौजूद था।

पहुँची पुलिस ने जानकारी होते ही उस घर के दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखा चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने उस घर के गृहस्वामी के साथ गांव के ही तीन लोगों को उठा लायी है। पता चला है कि उन लोगों ने चोरी की बात कबूल करते हुए साथ में रहने वालों का नाम भी बता दिया है। लेकिन वे फरार बताये जा रहे है। बताया गया है कि एक माह पूर्व इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय से दो साइकिल ,भगौना की भी चोरी की गई थी।

लेकिन पुलिस द्वारा कोई छानबीन नहीं करने से उसका पता नहीं चला। प्रधानाचार्य मानमेंद्र सिंह ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। इसी गांव में 10 जून को उसी स्कूल के बगल में शंकर मास्टर की पम्पिंग सेट के कमरे का ताला तोड़कर साइकिल तथा पाइप उठा ले गये थे।थाना में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई थी

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !