Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज के छात्र और छात्राओं ने कारगिल युद्ध के...

रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज के छात्र और छात्राओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों को अर्पित की श्रद्धा सुमन।

रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज के छात्र और छात्राओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों को अर्पित की श्रद्धा सुमन।

नंदगंज- बाजार स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल में बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। फ़ोटो- रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज के छात्र छात्राओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों को अर्पित की श्रद्धा सुमन।

इसमें कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कारगिल युद्ध में जनपद के शहीद हुए सभी 6 वीर जवानों के बारे में वाणिज्य प्रवक्ता विनीत शर्मा ने कारगिल युद्ध की घटनाओं को विधिवत जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘हो जन्म दुबारा तो भारत वतन मिले’ का समूह गान गया। इस कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दो किमी. दूर जाकर अमर शहीद शेषनाथ यादव के धरवां स्थित प्रतिमा पर विद्यालय परिवार की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !