Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकॉलेज परिसर में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार बाल-बाल बचे लोग

कॉलेज परिसर में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार बाल-बाल बचे लोग

जमानिया। जनता इंटर कॉलेज जीवपुर के परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर से जुड़ा हुआ हाईटेशन तार मंगल वॉर की सुबह लगभग सात बजे अचानक टूट कर गिर गया। जिससे विद्यालय परिसर में काम कर रहे कर्मचारी महेंद्र बिंद व जितेंद्र दुबे बाल बाल बचे वही इसके चपेट में एक पालतू कुत्ता भी आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कालेज में ट्रांसफार्मर होने के चलते हाईटेंशन तार और 440 वोल्ट तार का जाल से बिछ गया है क्योंकि इससे विद्युत सप्लाई गांव में जाति है । जब कि प्रतिदिन पढ़ाई के समय इंटर कालेज के छात्र और छात्राओं को विद्युत प्रवाह होरहे तार के नीचे से आना जाना होता है प्रतिदिन इन तारो के नीचे से गुजरते हुवे उन्हें मौत का सामना करना पड़ता है। कॉलेज परिसर से तार हटाकर प्लास्टिक कोटेड केबल लगाने की मांग विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश तिवारी द्वारा बार-बार विभागीय अधिकारी व जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से किया गया लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष व्याप्त है प्रधानाचार्य राकेश तिवारी ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगा ट्रांसफार्मर से तीन तरफ विद्युत की सप्लाई होती है कहा पूरा कॉलेज परिसर बिजली की चपेट में रहता है।बच्चे हमेशा परिसर में इधर-उधर घूमते रहते हैं जिससे हमेशा भय बना रहता है उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफार्मर से अन्यत्र जहां सप्लाई दी जा रही है उन्हें सुरक्षित केवल के माध्यम से दी जाए जिससे विद्यालय परिसर में सभी लोग सुरक्षित रहें।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !