Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसब्बलपुर राहत चौपाल का किया गया आयोजन

सब्बलपुर राहत चौपाल का किया गया आयोजन

जमानियां। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील गांवों में बाढ़ प्रबंधन‚ राहत और बचाव के लिए राहत चौपाल का आयोजन क्षेत्र के सब्बलपुर कला गांव में बुधवार को किया गया। जिसमें बाढ़ सहित अन्य आपदाओ से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया गया।

 


तहसीलदार देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गंगा नदी से प्रभावित गांव सब्बलपुर में राहत चोपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ व अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने कहा कि राहत चौपाल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करना या फिर रोकना है। साथ ही भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत करना है। इसी के तहत सभी संभावित गांव के विशेष विवरण, नदी, आश्रय स्थल, उपलब्ध नाव, आपदा मित्र, गोताखोरों की सूचना के साथ-साथ गांव की मूलभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधन का विवरण तैयार किया गया है। बाढ़ चौकी पर सभी ग्रामीणों को सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबरों से अवगत कराया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। इस मौके पर कानूनगाे इंद्र प्रताप‚ आपदा बाबू विनय दूबे‚ ओमप्रकाश‚ मुन्ना सिंह यादव‚ राजेन्द्र यादव‚ सुनील यादव‚ विजेन्द्र चौधरी‚ हीरा लाल‚ सुरजीत‚ बुटन सिंह‚ विजय कुमार सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !