आवारा पशुओं की भरमार, राहगीरों को उठानी पड़ रही है काफ़ी परेशानीया।
नंदगज – नंदगंज बाजार की सड़कों एवं हाइवें पर इन दिनों आवारा पशुओं की भरमार हो गयी है। ये पशु चौबीसों घंटा चक्रमण करते रहते है। जिससे आवागमन करने में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है । अब ये बीच सड़क पर भी बैठ जा रहें है।

जिससे बाइक तथा चार पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कते आ रही है। बुधवार की सुबह नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने सड़क पर क ई आवारा पशु बैठै रहें। उठाने पर भी नहीं भाग रहें थे। जिससे सड़क पर एक एम्बुलेंस तथा एक नीजी बस को काफी देर खड़ा रहना पड़ा।
इस समय नंदगज बाजार की सड़क व हाइवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है । ये आवारा पशु सड़क पर बैठ जा रहे है। आवारा पशुओं के सड़क पर बैठने से आवागमन करने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय हो रही है।
हाइवे पर आये दिन आवारा पशुओं से टकराकर बाइक तथा चार पहिया वाले वाहन सवार टकरा कर चोटिल हो रहे है । बुधवार को सुबह आवारा पशुओं का झुण्ड नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज के सामने सड़क पर बैठा रहा । इन आवारा पशुओं को बैठने से एम्बुलेंस व प्राइवेट बस भी काफी देर तक खड़ा होना पड़ा। एक व्यक्ति द्वारा पशुओं को किसी तरह से सड़क से हटाया गया। तब जा कर आवागमन चालू हो सका।
नगरवासियों ने मांग की है कि सड़को पर घूमने वाले इन आवारा पशुओं को गौ- आश्रम में भेजा जाय।जिससे लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े तथा लोगों की जान भी सुरक्षित रहें। इस समय स्कूल खुल जाने से सुबह सुबह छात्रों की कोचिंग तथा स्कूल जाने के लिये साईकिलें भी दौड़नी शुरु हो जा रही है।

