ज़मानिया विश्व पर्यावरण दिवस पर बजरंग आईटीआई कॉलेज सभागार में संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
ज़मानिया – पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज मंच एकल अभियान द्वारा सोमवार को पांडे मोड़ स्थित बजरंग आई०टी०आई० कॉलेज सभागार में संगोष्ठी और पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिस दौरान डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एकल विद्यालय की प्राचार्य बहनों को मुख्य अतिथि जमानिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जी के द्वारा टैबलेट वितरण किया गया।
जिस दौरान नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जी ने कॉलेज परिसर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण को वृक्षारोपण करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया।
कहाँ कि इस दुनिया में अगर जीवन को जीना है तो पौधों का रोपण करके उसे अपने बेटे से भी ज्यादा उसका पालन पोषण करना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी 5 जून सन 1973 को पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता , जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष पांडे, जमानिया विधानसभा संयोजक आईटी सेल भाजपा संजीत यादव ,महामंत्री राहुल वर्मा ,सहित एकल विद्यालय कि बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम की जमानिया नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता जी ने किया और संचालन सुमन वर्मा ने किया।

