जमानियां तहसील क्षेत्र प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार की साम को तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरकारी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। बता दें कि क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य के नेतृत्व में , क्राइम स्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी, चौकी इंचार्ज रेलवे स्टेशन सुनील कुमार शर्मा, व अन्य पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के शराब दुकानों की जांच की गई। व स्टाक रजिस्टर भी देखा गया। वही अनियमितता मिलने पर कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

पुलिस की गाड़ी जैसे ही इन दुकानों पर रुकी, खरीदारी करने के लिए आए लोग अगल-बगल हो गए। क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य द्वारा शराब के दुकानो का स्टॉक तथा बिकने वाली शराब का निरीक्षण किया। वहां पर खड़ी अज्ञात वाहनों का चालान भी किया दुकान में मौजूद सेल्समैन को बताया कि दुकान पर के बाहर भीड़ ना लगाएं शांति व्यवस्था बनाए रखें। दुकान के सेल्समैन से अन्य जानकारी ली। व शासन के दिशानिर्देशों को भी बताया।

