Saturday, July 11, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाविहिप के जिला सेवा प्रमुख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने...

विहिप के जिला सेवा प्रमुख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विहिप के जिला सेवा प्रमुख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ज़मानिया- सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ-मकसूदपुर गाँव निवासी एवं विहिप के जिला सेवा प्रमुख कमलेश प्रसाद राय 62 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत हो गयी।

फ़ोटो मृतक विहिप के जिला सेवा प्रमुख कमलेश प्रसाद राय की फाइल फोटो

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज छानबीन में जुट गयी है। वही घटना के बाद से ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था,जबकि गाँव में मौत के बाद सन्नाटा पसर गया।

वहीं विहिप के जिला सेवा प्रमुख की मौत की सूचना मिलते ही विहिप सहित अन्य हिन्दुवादी संगठनों व भाजपा के पदाधिकारियों सहित अन्य सुभेच्छुओं का उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया । मृतक के पुत्र संगम कुमार राय ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात्रि को उनके पिता रोज की तरह भोजन कर अपने विस्तर पर सोने चले गये।

इसी दौरान आज भोर में अचानक उनका तबीयत खराब हो गया।स्थानीय चिकित्सक को दिखाया,जहां उनकी हालत काफी खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिसके बाद वह अपने अन्य परिजनों के साथ वाहन से तुंरत पिता को लेकर जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।

जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।पुत्र संगम कुमार राय ने बताया कि उनके पिता विहिप के जिला सेवा प्रमुख के पद पर थे। जो काफी दिनों से इससे जुडे रहे। बताया कि इसके जरिए उनके पिता ने विभिन्न धार्मिक व समाजिक व देशहित में काम करते रहते थे।

वहीं विहिप के पदाधिकारियों ने जिला सेवा प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके द्वारा पद पर रहते हुए किए गये कार्यों को सराहनीय बताया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है।मौत किन परिस्थितियों में कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकती है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !