सोनभद्र। एसओजी / सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना ओबरा पुलिस ने दो अन्तरर्राज्यीय शराब तस्करों सहित ट्रक से हिमांचल प्रदेश से कोलकाता ले जाई जा रही 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब फर्जी दस्तावेज के सहारे झारखंड के रास्ते ले जायी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को ट्रक सहित ओबरा रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ लिया और ट्रक की तलाशी के दौरान 1550 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।
सोनभद्र। एसओजी / सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना ओबरा पुलिस ने दो अन्तरर्राज्यीय शराब तस्करों सहित ट्रक से हिमांचल प्रदेश से कोलकाता ले जाई जा रही 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब फर्जी दस्तावेज के सहारे झारखंड के रास्ते ले जायी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को ट्रक सहित ओबरा रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ लिया और ट्रक की तलाशी के दौरान 1550 पेटी अंग्रेजी शराब ‘333 Gold Pure Grain Whisky’ बरामद किया।
पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि 28 जून को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर झारखण्ड के रास्ते कोलकता जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे क्रासिंग ओबरा के पास से फर्जी दस्तावेज के सहारे एक कंटेनर ट्रक में लोड 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 333 GOLD PURE GRAIN WHISKY की बरामदगी की गई साथ ही दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों अंगरेज सिंह पुत्र देव सिंह नि0 साहक – गण्डिया खेड़ी, पटियाला (पंजाब) और रजोल कुमार पुत्र श्रीराम कुमार नि० लालपुर- बिहार, उन्नाव (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अभियुक्त साहिब सिंह पुत्र अज्ञात निo डेराबस्सी – सास नगर, मोहाली (पंजाब) अभी भी वांक्षित है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि कंटेनर गाड़ी बदेसरा स्प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है लेकिन गाड़ी साहिब सिंह चलवाते है तथा वे ही यह शराब कंटेनर ट्रक में लोड करवाकर सिरमौर हिमांचल प्रदेश से कोलकत्ता भिजवा रहे थे। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद शराब की कीमत 75 लाख रुपये आंकी गयी है।
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ० चाऊ द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह थाना ओबरा, निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,. निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी, आबकारी निरीक्षक अनुपम सिंह, आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार, निरीक्षक अपराध राजेश प्रसाद यादव थाना ओबरा, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा,. हे0का0 जगदीश मोर्या, हे०का० अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे०का० अमर सिंह, का० रिवेश पटेल, का० प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव एसओजी टीम, हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का० अमित कुमार सिंह, सर्विलान्स सेल, हे0का0 सुभाष चन्द्र मौर्या, का० आशीष वर्मा थाना ओबरा शामिल रहे।

