Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइम1 किलो 80 ग्राम हीरोइन समेत तीन अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में...

1 किलो 80 ग्राम हीरोइन समेत तीन अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में ।

गाजीपुर ।

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है बल्कि आए दिन इस तरह हिरोइन तस्करो की तादात और बढ़ने लगी है।  इस तरह की घटना के नए मामले सामने आने लगे हैं ।

ऐसा ही एक मामला कल जंगीपुर थाना क्षेत्र में मामला सामने आया जब हेरोइन तस्करी करने के आरोप में जंगीपुर की पुलिस द्वारा तीन हेरोइन तस्करो के साथ 1 किलो 80 ग्राम हेरोइन व में₹40000 नगदी व एक मोटरसाइकिल बरामद कि गई वही गिरफ्तार किए गए तस्करों में अफीम फैक्ट्री गाजीपुर का सीजनल कर्मचारी भी बताया जा रहा है ।

पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह ने बताया कि जंगीपुर पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना मिला था कि हेरोइन की तस्करी करने तीन लोग बेसों नदी पुलिया के पास जा रहे हैं और इस सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी करना शुरू किया और इस घेराबंदी में चंद्रजीत सिंह यादव ,कैलाश यादव और जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना गुप्ता को रंगे हाथों 1 किलो 80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया साथ ही इनकी जमा तलाशी में हीरोइन के बिक्री के ₹40000 नगद भी बरामद हुए ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त चंद्रजीत सिंह यादव गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री का सीजनल कर्मचारी भी है और पिछले काफी दिनों से हीरोइन के तस्करी में संलिप्त था ।

पुलिस ने इन सभी को आज मीडिया के सामने पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !