Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया के 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम...

ज़मानिया के 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने किया  औचक निरीक्षण।

ज़मानिया के 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने किया  औचक निरीक्षण।

ज़मानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी( प्रबंध निदेशक) शंम्भू कुमार द्वारा मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया जिसके चलते कर्मचारियों एवं अधिकारियों में अफरातफरी मच गयी ।

फ़ोटो- ज़मानिया नगर के  132 केवीए विद्युत सब स्टेशन कार्यालय का निरीक्षण करते पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी( प्रबंध निदेशक) शंम्भू कुमार 

सबसे डिविजन के कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यालय में समय से उपस्थित होने का सख्त निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों संग शासन की योजनाओं एवं बकाया राजस्व की वसूली समीक्षा की गयी।

जिसमें राजस्व वसूली संतोषजनक न‌ पाए जाने पर एमडी ने विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह एवं एक एई को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। उनके इस सख्त तेवरों से महकमें में खलबली मच गई।उन्होनें चेताया कि राजस्व वसूली में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर बकाया चोरी में लिप्त लोगों एवं बकाया उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल अभियान शुरू किया जाए। इसके बाद उन्होंने पूरे सब स्टेशन, स्वीच यार्ड,पैनल रूम आदि का भी निरीक्षण किया, एमडी शम्भू कुमार ने निर्देशित किया कि बकाया उपभोक्ताओं के राजस्व जमा न करने पर उनकी बिजली काट दी जाए।

महकमें के अनुसार पूरे जमानियां तहसील में कुल 16 विद्युत सब स्टेशन व 44 फीडर है।जहां 87 हजार के करीब उपभोक्ता है,इनमें से 32 हजार नेवर पेड के उपभोक्ता है।इन उपभोक्ताओं पर महकमें का करीब 200 करोड़ का भारी भरकम राजस्व बकाया है। इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी ने मातहतों को निर्देशित किया कि राजस्‍व वसूली, चोरी पर लगाम के साथ ही बेहतर विद्युत आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से हो ताकि किसी तरह की शिकायत न मिल सके।

इस सम्बन्ध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शम्भू कुमार ने बताया निरीक्षण व समीक्षा के दौरान वसूली का लक्ष्य पूरा न करने पर एक्सीय‌न व एई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !