Tuesday, July 7, 2026
Homeघटना-दुर्घटनावाराणसी बच्चियों के गायब होने की घटना पर सामाजिक संस्थाएं गंभीर

वाराणसी बच्चियों के गायब होने की घटना पर सामाजिक संस्थाएं गंभीर

वाराणसी कैंट स्टेशन से गुमशुदा बच्चियां जो राजस्थान व गाज़ीपुर की रहने वाली है। वही बच्चीयो के परिजन जो वरुणा शास्त्री घाट वाराणसी पर धरना दे रहें उनके समर्थन में किन्नर समाज के अध्यक्ष सलमान जी, और वाराणसी की सामाजिक संस्था दीक्षा महिला कल्याण एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ,गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट ,युवा फाउंडेशन, रोटी बैंक, शिवशक्ति सेवा फाऊंडेशन, आइडियल वूमेंस वेलफेयर सोसाइटी, निरंजना फाउंडेशन आदि सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है।

जिसमें संतोषी शुक्ला,सलमान किन्नर, सनी सिंह जी सुषमा जायसवाल, सीमा चौधरी, प्रीति रवि जायसवाल,, सरस्वतीजी पीड़ित राजस्थान से बच्ची के पिता और उनके चाचा उनके रिलेटिव साथ गाजीपुर परिवार से बच्ची की मां पिता व बड़ी बहन और छोटे दो भाई धरने में शामिल रहे। दीक्षा महिला कल्याण एवं शोध संस्थान की अध्यक्षा संतोषी शुक्ला द्वारा बताया गया कि पीड़ित परिवार की सभी संभव मदद की जाएगी, पीड़ित परिवार को संस्था के विधिक सलाहकार शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट के द्वारा निशुल्क विधिक सलाह व सहायता दी जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !