जमानिया । उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का पहला चरण 4 मई को है,लेकिन ग़ाज़ीपुर जनपद के ज़मानियाँ नगर पालिका परिषद के कई वार्ड, ख़ास कर अन्सारी मोहल्ला के कई सौ लोगों का नाम 107/16 में अशांति फैलाने में डाला गया है,जिसको लेकर तहसील मुख्यालय पर लगभग 200 लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई।

मौके पर एडवोकेट मेराज़ हसन,बसपा नेता धनन्जय मौर्य, निवर्तमान चेयरमैन एहसान ज़फ़र, भाजपा नेता मुन्ना गुप्ता ने उपजिलाधिकारी महोदया से इस सम्बंध बात किया और कहा कि जो विदेश है,अपाहिज हैं,बूढ़े हैं सबका नाम आ गया है,जिसका आप निस्तारण करें, ज़मानियाँ एक शांतिप्रिय जगह है,यहाँ कभी कोई घटना नही हुई है।
उपजिलाधिकारी इन बातों को संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी के खिलाफ ग़लत कार्यवाही नही होगी सारे मामलों को सुलझा दिया जाएगा।

