जमानियां। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। गली-मुहल्लों से लेकर चौक-चौराहों पर प्रत्याशी लुभावने वादे कर रहे हैं। वही मंगलवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में 3 बार अध्यक्ष पद पर विरजमान रहे।

अनिल कुमार गुप्ता के साथ भारी जनसैलाब व समर्थकों का हुजूम देखने को मिला जो बरूईन मोड़ से रोड शो के माध्यम से जुलूस निकालकर क्षेत्र में अपने लोकप्रियता का एहसास कराया। इस दौरान समर्थको ने दो पहिया व चार पहिया वाहनो से तथा पैदल प्रचार किया। इस दौरान निर्दल प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे। और नगर कस्बा बाजार, दुरहिया, हरपुर तक घूम-घूमकर प्रचार में तेजी लाने का भी प्रयास कर रहे हैं। जनता जनार्दन के पास जाकर वोट करने की अपील कर रहे है। तथा रूठे वोटरों को मनाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी के रूप में अनिल कुमार गुप्ता ने चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी सामाजिक सदभाव और विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। वोटरों के सामने हांथ जोड़ते हुए सभी से वोट करने की अपील की। तथा विकास कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग से नगर पालिका परिषद की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तथा ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए काम किया जाएगा। समर्थक सतीश जयसवाल ने कहा कि मतदाताओं का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। जीत शानदार ढंग से होगी उन्होंने कहा कि लोकप्रिय, जुझारू निर्दल प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्ष पद रहते हुए जो भी वादा किया है। उस वादे को समय रहते पूरा भी कराया है। रोड शो जुलूस में कमल निगम, नारायण दास चौरसिया, शिव मूरत यादव, इस्लाम राइन आदि सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल रहे।

