गाजीपुर ( मो.आरिफ अहमद): उत्तर प्रदेश में आज गाजीपुर समेत 37 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह 7ः00 बजे से मतदान जारी है। गाजीपुर के डॉक्टर एम ए अंसारी इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद पर अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी का पैतृक घर है। उनके घर के कुछ ही दूरी पर यह बूथ मौजूद है । इस बूथ पर अफजाल अंसारी के भाई और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने अपना मतदान किया है। पहली बार अफजाल अंसारी की गैर मौजूदगी में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मतदान किया है।
मतदान करने के बाद सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि, अफजाल अंसारी के न रहने का तो मलाल है। लेकिन जनता जान चुकी है और इसका बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को अफजल व मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की MP MLA कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में 4 साल की सजा हुई थी। उसके बाद अफजाल अंसारी गाजीपुर के जिला जेल में बंद है। मीडिया से बातचीत में सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि अफजाल अंसारी के मामले में हम लोगों ने कोर्ट में याचिका डाल दी है और अफजाल अंसारी जल्द ही जनता के बीच में होंगे।

