Tuesday, June 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया के ग्राम सभा तारनबाध में 16 वर्षीय बालक की तालाब में...

ज़मानिया के ग्राम सभा तारनबाध में 16 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत।

ज़मानिया के ग्राम सभा तारनबाध में 16 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत।

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवैथा  चौकी अंतर्गत तारनबाध गाँव में पोखरे में स्नान करने गये 16 वर्षीय बालक की मौत।

फ़ोटो- मृतक की फाइल फ़ोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष उर्फ कल्लू पुत्र संतोष सिंह निवासी तारनबांध की तालाब में डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गयी। वही लोग द्वारा घंटे भर बाद काफी खोजबीन के बाद उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला जा सका। जहाँ उसे आननफानन में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने देखते ही छात्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को‌ होते ही रोते विलखते हुए मौके पर पहुंच गये,इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज ओंमवीर सिंह मय दलबल के साथ पहुंचे ,शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान आशीष उर्फ कल्लू पुत्र संतोष सिंह निवासी तारनबांध उम्र करीब 16 वर्ष कोतवाली जमानियां के रूप में हुई।इस घटना के बाद से ही परिजनों में जहाँ कोहराम मचा था वहीं गाँव में सन्नाटा पसर गया।

मृत छात्र के पिता संतोष सिंह ने बताया कि उनका यह एकलौता संतान था,जो पढने में काफी होनहार था,बताया कि घर से निकलते समय जब उसे मैने टोका कि कहां जा रहे हो तो उसका बेटा बोला कि पापा दोस्त के यहाँ जा रहा हूं। पिता ने बिलखते हुए कहा कि अभी मत जा घर पर कुछ काम है ,उसके बाद चले जाना मगर उनका बेटा बात को अनसुना कर निकल पडा।

पिता संतोष सिंह ने बताया कि काफी देर होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने अगल बगल लोगों से पूछताछ किया मगर पता नहीं चल सका। वह अपने बेटे को‌ खोजते हुए जा रहे थे,कि रास्ते में‌ पोखरे पर भारी भीड इकठ्ठा देख लोगों से पूछा तो बताया कि एक लकडा स्नान करते समय डूब गया है।

,शक होने पर जब वह पास गये तो वह उनका एकलौता कलेजे का टुकडा बेटा था।पिता ने बताया कि वह मुम्बई में रहकर नौकरी करते है,कुछ दिन पहले अभी गाँव आए थे। चौकी प्रभारी ओंमवीर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !