ज़मानिया- नवरात्रि के प्रथम दिन माँ के जयकारों से गूंजा कामाख्या धाम।
ज़मानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के पहले दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामख्या धाम पर भक्तों की दर्शन हेतु भरी भीड़ रही।

वही नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री का दर्शन कर अपने तथा अपने परिवार की कुशलता एवं सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर दर्शन कर अपनी अभिलाषा पूर्ण की। आज सुबह से भक्तों के आने का जो क्रम शुरू हुआ वो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों द्वारा कतारबद्ध हो कर माँ के दर्शन व गगन भेदी जयकारे लगाते हुए । भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर परिसर स्थित नारियल,प्रसाद चुनरी एवं मनिहारी की दुकानों पर भक्तों ने जमकर खरीदारी की। वहीं चाट-पकौड़ी की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ भाड़ होने के कारण से सुरक्षा को लेकर उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, खण्ड विकास अधिकारी भदौरा राजेश श्रीवास्तव और कोतवाल गहमर पवन कुमार उपाध्याय सहित कई आला अधिकारी पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जायजा लेते रहे।
और वहीं मेले में आये श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए सीएचसी भदौरा के प्रभारी डॉ धनंजय आनंद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को नियुक्त की गई है। जहां मेले में आए किसी भी श्रद्धालु के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लेकर यह टीम उपचार करेगी।
मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन करीब 55 हजार के आसपास लोगों ने देवी दर्शन कर पूजा अर्चना की।

