Tuesday, June 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाग्राम सभा नगसर के गोंहदा स्थित काली मन्दिर से दानपेटी समेत मंदिर...

ग्राम सभा नगसर के गोंहदा स्थित काली मन्दिर से दानपेटी समेत मंदिर की सुरक्षा के लिए लगा सीसीटीवी कैमरा हुआ चोरी।

ग्राम सभा नगसर के गोंहदा स्थित काली मन्दिर से दानपेटी समेत मंदिर की सुरक्षा के लिए लगा सीसीटीवी कैमरा हुआ चोरी।

दिलदारनगर– स्थानीय नगसर थाना क्षेत्र के गोंहदा गाँव स्थित काली मन्दिर से बीते रविवार की रात्रि को चोरों ने पुलिस के और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मन्दिर से दस किलो के पीतल का घंटा व दानपेटी में चढावे का करीब दस हजार नगदी समेत मंदिर सुरक्षा के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा व डीबीआर चुरा ले गये चोर।इस घट‌ना की जानकारी सुबह लोगों तब हुई जब ग्रामीण मन्दिर में पूजन‌अर्चन के लिए पहुंचे देखा कि दानपेटी व लगा घंटा सहित सीसीटीवी कैमरा व उसका डीबीआर गायब है। यह देख लोग हक्के बक्के हो गये। इस भीषण चोरी की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गी। चोरी की इस सूचना पर लोगों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने हुए।

इस चोरी की सूचना नगसर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष मय लावलश्कर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।खेत में अगल बगल खोजबीन के साथ ही लोगों से पूछताछ किया मगर पता नहीं चल सका। आखिरकार पुलिस अपने स्तर से इस घटना की छानबीन में जुटने के साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक लाख की सामान चोरी गया है। जिसमें दिवाल के अंदर बनाए गये दानपेटी को तोडकर उसमें चढावे का करीब दस हजार नगद, दस किलो का एन पीतल का घंटा व सीसीटीवी कैमरा व उसका डीबीआर शामिल है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लागातर चोरी की बढ रही घटनाओं के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इसके पहले भी बगल के एक गोंहदाई माई मन्दिर में क ई बार चोरी हो चुकी है।जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी।

लोगों ने बताया कि पुलिस रात्रि गस्त के नाम पर महज कोरम पूरा कर रही,अगर वह अपने दायित्वों को लेकर सतर्क रहती तो शायद चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है।लोगों ने मा।ग किया कि हुई चोरी का जल्द पर्दाफाश कर इसमें शामिल लोगों को सलाखों के भेंजा जाए। इस संम्बध में नगसर थानाध्यक्ष आनंद भारती ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !