नवली गाँव में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा।
सुहवल- स्थानीय क्षेत्र के रेवतीपुर थाना क्षेत्र नवली गाँव में सोमवार की देर शाम को एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। वहीं घटना को लेकर पुलिस मृत युवती के परिजनों से पूछताछ में जुट गयी हैं।
इस घटना के बाद से ही गाँव में इस रहस्यमय परिस्थितियों में हुए मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएँ व्याप्त हो गई। पुलिस के अनुसार उन्हें 112 नंम्बर पर अज्ञात के द्वारा सूचना मिली कि नवली गाँव निवासी निर्मला यादव उम्र करीब 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।
जिसे परिजन अंतिम दाहस्ंस्कार के लिए ले जा रहे है,पुलिस के अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया, जबकि घटना को लेकर उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
इस संम्बध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया है,जबकि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है बताया कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

