ज़मानिया- धरम्मरपुर गंगा पक्का पुल सें प्रशासन की नाक के निचें हो ओभरलोड चारपहिया वाहनों का संचालन।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ज़मानिया- धरम्मरपुर गंगा पक्का पुल के एप्रोच मार्ग पर मंगलवार को ओभरलोड चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटा गया जिस घटना में मोटरसाइकिल सवार की जान बचायी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुॅच गयी थी।

जानकारी के अनुसार, ज़मानिया- धरम्मरपुर गंगा पक्का पुल के एप्रोच मार्ग पर ज़मानिया से ओभरलोड (महिन्द्रा पिकप) चार पहिया वाहन धान की भुंसी लेकर धरम्मरपुर की तरफ जा रहा था कि एप्रोच मार्ग के मध्य गिरी गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर मार्ग के मध्य पलट गया। संयोंग अच्छा था कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
घटना के दौरान पक्का पुल ज़ामनिया की तरफ आ रहा मोटर साइकिल सवार युवक बाल–बाल बच गया। लेकनि उसकी मोटरसाइकिल धान की भुंसी सें भरी ओभरलोड (महिन्द्रा पिकप) चार पहिया वाहन के निचें दब गयी पिकअप को पलटता देख किसी प्रकार से अपनी जान की बचा ली। वहीं घटना की सूचना पाकर मौंके पर पहुॅचें स्थानीय पुलिस कर्मी द्वारा ज़मानिया- धरम्मरपुर गंगा पक्का पुल के एप्रोच मार्ग के मध्य पलटें ओभरलोड वाहन को हटवाया गया।जिसके चलतें ज़मानिया- धरम्मरपुर गंगा पक्का पुल जा रहें वाहनों की कतार लगी रही।
वही प्रत्यक्षदर्शीयों नें बताया कि जमानियाँ– धरम्मरपुर पक्का पुल मार्ग सें प्रतिदिन प्रशासन को चुनौती देकर दिनदहाड़ें इस पुल सें भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्लें सें हो रहा हैंं। और वही प्रशासन कीे तरफ सें बड़े वाहनो पर प्रतिबन्ध लगानें को कोई ठोस मुहिम नही चलाई जा रही हैं। जिससें इस मार्ग पर भारी वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाया जा सकें।

