Saturday, June 27, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरथाना समाधान दिवस में 7 प्रार्थना पत्र में मौके पर नहीं हुआ...

थाना समाधान दिवस में 7 प्रार्थना पत्र में मौके पर नहीं हुआ एक भी निस्तारण।

ज़मानिया -थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर करें निस्तारित- कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह

जमानिया / गाजीपुर- थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार जमानिया नगर पालिका कर निरीक्षक की उपस्थिति में हुई।थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर शिकायत पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। व कोतवाली प्रभारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करें। संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें।

मात्र 7 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। मौके पर एक भी शिकायतों का हल नही हो सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अन्य शिकायतें राजस्व संबंधी होने के कारण संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर रवाना की गई है।आमजन को न्याय दिलाने के लिए सरकार लगातार थाना समाधान दिवस का आयोजन करा रही है।

आमजन को तुरंत न्याय दिए जाने के लिए समाधान दिवस का आयोजन हो रहा है। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें समय सीमा के भीतर निस्तारित की जाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंच कर शिकायतों का हल करने के साथ भौतिक सत्यापन भी करें

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !