Friday, June 26, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागाज़ीपुर में प्रेम प्रसंग में महिला की चाकू घोपकर निर्मम हत्या के...

गाज़ीपुर में प्रेम प्रसंग में महिला की चाकू घोपकर निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाज़ीपुर में प्रेम प्रसंग में महिला की चाकू घोपकर निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाजीपुर- थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रेम प्रसंग में अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा  एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए हत्या में  प्रयुक्त 01 आलाकत्ल (चाकू) व 02 अदद मोबाइल बरामद किया गया है।

फ़ोटो- ग़ाज़ीपुर महिला की हत्या के आरोप में  गिरफ्तार अभ्युक्त को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश करते स्वाट टीम ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला झण्डातर मल्लाह टोली मे शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला का निर्मम तरीके से चाकू मारकर हत्या कर दिया गया था। जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली गाजीपुर पर मु0अ0सं0 69/2023 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत हुआ था। जिसका अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा कोतवाली गाजीपुर ,सर्विलांस टीम तथा स्वाट टीम की सयु टीम गठित की गयी थी।

वही शनिवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मय हमराह व उ0नि0 श्री रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम मय टीम गाजीपुर, उ0नि0 श्री सुनील कुमार तिवारी सर्विलांस टीम मय टीम द्वारा उक्त घटित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या के आरोप में राहुल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को प्राइवेट बस स्टैण्ड खिदिराबाद जमनिया मोड़ पास से गिरफ्तार करते हुए।

उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01अदद आलाकत्ल (चाकू) व जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल बरामद करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि हम दोनो के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था वही मृतिका मोहल्ला झण्डातर मल्लाह टोली की रहने वाली थी,उसको चाकू मार कर हत्या कर दिया था,अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !