कपूर्रा माँता मन्दिर में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का हुआ विवाह कार्यक्रम में भक्तों ने प्राप्त किया आशीर्वाद।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के कपूर्रा माँता मन्दिर के प्रांगण में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन दिवस पर शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्तों ने अपने जीवन में सुख-शान्ति के मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना की गयी। जिस दौरान नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन दिन शिवालयों में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने को लेकर सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रही।
हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आज के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करना आसान होता है। विवाहित महिलाएं परिवार की सुख शांति और सदा सौभाग्यवती होने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं। इसी तरह लड़के भी अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रहते हैं और महाकाल की पूजा आराधना करके शिवलिंग का जलाभिषेक करते है।
जिस दौरान महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कापूर्रा माँता मन्दिर के प्रांगण में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ो भक्तो की भीड़ लगी रही वहीं मन्दिर के पुजारी अशोक जी द्वारा संयोजक बबलू चौधरी द्वारा वहाँ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आये भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।

