आम आदमी पार्टी द्वारा जमानिया विधान सभा कार्य कारिणी समिति का हुआ गठन।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- आम आदमी पार्टी की जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर जी के नेतृत्व मे मंगलवार को जमानिया विधान सभा कार्य कारिणी का गठन करने को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक की गयी।
जिसमें विधान सभा में ज़मानिया पार्टी को और भी मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव ने कहाँ की आगामी चुनाव को लेकर हमें पार्टी को और भी मजबूत बनाने को लेकर लोगों को अपने साथ जोड़ने का कार्य करेंगे।
साथ ही जमानिया विधान सभा कार्य कारिणी समिति मे परवेज खाँ जमानिया प्रभारी , साबिर अली सहप्रभारी, वाहिद अली अध्यक्ष, अफरोज खाँ महासचिव, रामाधार, विजय उपाध्यक्ष, जगनरायण राम सचिव, श्रवण मौर्य मीडिया प्रभारी , कलीम प्रेस लेखन प्रभारी ,अकील अजहर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
जिस दौरान अरशद , अजय कुमार, चन्द्रदेव, जमशेद , तवरेज , दरोगा, अंजनी राय, बृजेश राम , सुशील पासवान, रंजन कुमार , हरिकेश मौर्य, जिला महासचिव विवेक राय, मोहम्मदाबाद विधानसभा अध्यक्ष वाजिद खान, आदि उपस्थित थे ।

