Tuesday, June 23, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2022 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट, समकक्ष परीक्षा उतीर्ण...

जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2022 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट, समकक्ष परीक्षा उतीर्ण मेघावी छात्र-छात्राओ को किया गया सम्मानित।

जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2022 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट, समकक्ष परीक्षा उतीर्ण मेघावी छात्र-छात्राओ को किया गया सम्मानित।

गाजीपुर – जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में वर्ष 2022 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट, समकक्ष परीक्षा उतीर्ण मेघावी छात्र-छात्राओ को सम्मानित और पुरूस्कृत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 में हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट, समकक्ष परीक्षा उतीर्ण मेघावी छात्र-छात्राओ को 21 हजार रूपये का चेक, टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र, देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे  जिलाधिकारी ने कहा कि  हमारे जनपद के 22 छात्र-छात्राओ को हाई स्कूल एंव इण्टर की परीक्षाओ में प्रदेश स्तर पर मेरिट लिस्ट में नाम हासिल किया है जो बधाई के पात्र है । इसी उपलक्ष्य में  जिससे कि इन्हे प्रोत्साहन मिले और आगे भी इसी तरह की पढाई करके अपना नाम सिर्फ मेरिट लिस्ट मे ही नही बल्कि प्रदेश स्तर पर टॉप कर  छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित हो और अपना भविष्य उज्‘ज्वल कर सके। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थि थें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !